भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मान समारोह में कैसरगंज पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
![]() |
कैसरगंज/ बहराइच -प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को एक बजे एस.आर मैरिज लान कैसरगंज में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचे,उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं का बखान करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा कहा कि हमें बहराइच के बारे में बहुत अच्छी जानकारी है,वर्ष 2017 से पहले यहां अपराधियों का बोलबाला था, एक वाहन में 10 बंदूकधारी बैठकर चलते थे,
![]() |
पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की ओर से सक्रिय सदस्य सम्मान और सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके मुख्यातिथि प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे, पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया, इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने सक्रिय सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया,
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्र के लिए काम करती है,इसके उदाहरण बहराइच के हमारे अभिभावक मुकुट बिहारी वर्मा हैं, उन्होंने पूरा जीवन सादगी में राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया, उन्होंने कहा कि अखिलेश और राहुल गांधी को सिर्फ कुर्सी की चिंता रहती है,उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच से हमारा छात्र जीवन से लगाव है,कौन नहीं जानता है कि प्रदेश और बहराइच में वर्ष 2017 से पहले कानून का क्या हाल था,उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अपराध पर अंकुश लगा,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 11 साल केंद्र और आठ साल प्रदेश सरकार के बीट रहे हैं, लेकिन कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा,जबकि कांग्रेस के कई मंत्री जेल गए,उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते हम यहां पहुंचे हैं और कार्यकर्ता ही हमारी मजबूती हैं, इस दौरान विधायक, ब्लॉक प्रमुख, प्रतिनिधि,क्षेत्रीय कार्यकर्ता,सेक्टर प्रभारी,बूथ अध्यक्ष सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे,
![]() |
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक दोपहर एक बजे कैसरगंज बाई रोड पहुंचे, उन्होंने अवधी भाषा में भाषण की शुरुआत की,अंत तक अवधी भाषा में लोगों को संबोधित करते रहे,बोलचाल की भाषा में संबोधन लोगों काफी पसंद आया, इसकी चर्चा भी सभी एक दूसरे से करते, वहीं उन्होंने सीतापुर के पत्रकार हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे,उन्हें सख्त सजा सरकार दिलवाएगी,
No comments:
Post a Comment