Mar 21, 2025

काग्रेस ने पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को बनाया जिलाध्यक्ष

 


गोण्डा -  आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए सभी दल अपनी नई रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं, इसी क्रम में पहले भाजपा ने अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा की तो उसके बाद अब कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा 75 जिलों में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है जिसमें कुल 133 पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इनमें 29 मुस्लिम, 21 ब्राह्मण और 8 ठाकुर शामिल हैं। पार्टी ने गोण्डा में पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को अपना जिलाध्यक्ष बनाया है।|


No comments: