Mar 16, 2025

सामान्य परिवार का छात्र बना लेफ्टिनेंट,बधाईयों का तांता

 


करनैलगंज/गोण्डा -  पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।कामयाबी उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है।। उपरोक्त लाइनों को चरितार्थ कर दिखाया है एक सामान्य परिवार में पैदा हुए प्रखर पाण्डेय ने जो एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपनी कठिन मेहनत की बदौलत सीडीएस की परीक्षा पास कर न केवल अपने माता, पिता का नाम रोशन किया है बल्कि सगे संबंधियों,इष्ट मित्रों के साथ ही पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बलमत्थर निवासी वेद प्रकाश  पाण्डेय के सुपुत्र प्रखर ने अथक परिश्रम से हाईस्कूल, इण्टर और स्नातक की परीक्षा सर्वोत्तम अंकों से उत्तीर्ण की। CDS परीक्षा में कामयाबी हासिल कर प्रखर पाण्डेय ने अब भारतीय सेना में ऑफिसर्स रैंक पाने का मार्ग तय कर लिया है। प्रखर पाण्डेय के पिता वेद प्रकाश पाण्डेय दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता कुमकुम पाण्डेय गृहणी हैं। प्रखर पाण्डेय की इस कामयाबी पर करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा, निगम पार्षद बृजेश सिंह, अनुपम पाण्डेय, बलराम शुक्ला,रवीश भारद्वाज,अधिवक्ता संतोष कुमार शुक्ला, प्रो.ओ. पी. सिंह, वेद प्रकाश दूबे, अनिल पाण्डेय,लल्ला पाल, मनोज कुमार सिंह, सिद्धांत प्रताप सिंह, तालुकदार दूबे, विनय सिंह सहित अन्य कई लोगों ने शुभकामनाएं देकर उत्साह वर्धन किया।

No comments: