Mar 7, 2025

युवक को लाठी डंडे व रॉड से मारकर मौत के घाट उतारने वाला आदित्य तिवारी गिरफ्तार



गोण्डा - बीते 07 मार्च 2025 को थाना को0 देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरी सागर मौजा महदेवा में जमीनी विवाद के चलते विपक्षीगणों द्वारा वादी विजय कुमार पुत्र स्व0 तुंगनाथ तिवारी के लड़के मनोज को लाठी-डण्डे व लोहे की रॉड से मारा-पीटा था। परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डाक्टरों द्वारा उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मृतक के पिता विजय कुमार की तहरीर पर थाना को0 देहात में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें दिनांक 05.03.2025 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 07.03.2025 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त- आदित्य प्रसाद तिवारी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद तिवारी नि0 पिपरी सागर मौजा महदेवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को खरहटिया पंचायत भवन के पास गोण्डा उतरौला मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. आदित्य प्रसाद तिवारी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद तिवारी नि0 पिपरी सागर मौजा महदेवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा ।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0 82/2025 धारा 103(1) /115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। 


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह 

02. उ0नि0 गोपाल सिंह 

03. कां0 संजय कुमार 

04. कां0 रोहित कुमार

05. कां0 जागेश्वर गौड़


No comments: