Mar 1, 2025

असम की महिला से सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ - मेरठ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां 3 युवकों ने मिलकर असम की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 3 को हिरासत में ले लिया है तथा अन्य आरोपियों की तेजी से तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सरधना थानाक्षेत्र अंतर्गत एक ईंट भट्टे पर आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि पीड़िता के महिला मित्र के पति द्वारा महिला को आरोपियों के हवाले किया गया।
मामले में पीड़ित महिला द्वारा 3 नामजद तथा 2 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

No comments: