पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0मनकापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/2025, धारा 305 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार नि0 दुल्लाहपुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को झिलाही क्रासिंग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2350 रू0 नगद बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 03.03.2025 को वादी भानु प्रताप सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह नि0 ग्राम दिलीप पुरवा मौजा भिटौरा थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 02.03.2025 को उनकी लड़की की शादी थी। जिसमें अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर में घुसकर सोने व चांदी के आभूषण चोरी किए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 21.03.2025 को थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार नि0 दुल्लाहपुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को झिलाही क्रासिंग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2350 रू0 नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मनीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार नि0 दुल्लाहपुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-105/2025, धारा 305,317(2) बीएन0एस0 थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 2350 रू0 नगद
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 पिन्टू कुमार यादव।
02. हे0का0 सुरेश कुमार गुप्ता।
03. का0 रवि सिंह।
No comments:
Post a Comment