Mar 10, 2025

शाम 06 बजे तक खुले रहेंगे उप निबन्धक कार्यालय माह मार्च अन्तिम रविवार को खुलें रहेंगे उप निबन्धक कार्यालय

 शाम 06 बजे तक खुले रहेंगे उप निबन्धक कार्यालय

माह मार्च अन्तिम रविवार को खुलें रहेंगे उप निबन्धक कार्यालय 

बहराइच। अपर जिलाधिाकरी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालयों में माह मार्च 2025 के सभी कार्य दिवस में निबन्धन कार्य सांय 6 बजे तक सम्पादित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट के पब्लिक पोर्टल पर पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन के स्लॉट बुक करने का समय भी बढ़ा कर अपरान्ह 04ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालय माह मार्च 2025 के अन्तिम रविवार को सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे तथा विलेख पंजीकरण का कार्य सूचारू रूप से सम्पादित किया जायेगा।

              

No comments: