गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-82/25, धारा 115(2),352,351(3),103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 हत्याभियुक्तों-01. भोला उर्फ भोलेनाथ उर्फ रामनरेश तिवारी पुत्र बाबूराम तिवारी, 02. संजय उर्फ अभय तिवारी पुत्र बाबूराम तिवारी निवासीगण पिपरी सागर मौजा महदेवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को सोनी गुमटी रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशानदेही से आलाकत्ल लाठी व लोहे की राॅड बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02.03.2025 को थाना को0 देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरी सागर मौजा महदेवा में जमीनी विवाद के चलते विपक्षीगणों द्वारा वादी विजय कुमार पुत्र स्व0 तुंगनाथ तिवारी के लड़के मनोज को लाठी-डण्डे व लोहे की राॅड से मारा-पीटा था। परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डाक्टरों द्वारा उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मृतक के पिता विजय कुमार की तहरीर पर थाना को0 देहात में 04 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 05.03.2025 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों-01. भोला उर्फ भोलेनाथ उर्फ रामनरेश तिवारी, 02. संजय उर्फ अभय तिवारी को सोनी गुमटी रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशानदेही से आलाकत्ल लाठी व लोहे की राॅड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. भोला उर्फ भोलेनाथ उर्फ रामनरेश तिवारी पुत्र बाबूराम तिवारी नि0 पिपरी सागर मौजा महदेवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. संजय उर्फ अभय तिवारी पुत्र बाबूराम तिवारी नि0 पिपरी सागर मौजा महदेवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-82/25, धारा 115(2),352,351(3),103(1) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. प्र0नि0 संजय कुमार सिंह थाना को0 देहात।
02. प्रशि0उ0नि0 राहुल मौर्य।
03. हेड का0 करन यादव।
04. का0 बृजेश यादव।
No comments:
Post a Comment