Feb 9, 2025

फर्जी दस्तावेज तैयार कर दादा की वसीयत कराने वाला अरेस्ट, करनैलगंज का मामला



करनैलगंज/गोण्डा - वादी अमर कन्नौजिया पुत्र सुरेश कन्नौजिया नि0 पाण्डेय चौरा डीहा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में उनके दादा की फर्जी वसीयत तैयार कर विपक्षीगणों द्वारा जमीन कब्जा कर लेने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना उ0नि0 जितेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 09.02.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त रमेश कुमार को ग्राम सुक्खापुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 


गिरफ्तार अभियुक्त

01. रमेश कुमार पुत्र स्व0 राम सबूरे नि0 ग्राम सुक्खापुरवा मौजा सकरौरा थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-216/23, धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

No comments: