Feb 1, 2025

*निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, किसानों को सरकार से बड़ी राहत*

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में हुई भगदड़ पर चर्चा को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वित्त मंत्री ने भाषण शुरू करते ही  विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की और बजट का बहिष्कार किया।

इससे पहले वितमंत्री सुबह 8:45 बजे अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंचीं। मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी।

राष्ट्रपति ने यहां उन्हें परंपरा के अनुसार दही चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। यहां कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें बजट को मंजूरी दी गई। पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पूर्णतया पेपरलेस (डिजिटल) है। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन‌लाख से बढ़ा कर पांच लाख कर दी है ज्ञात हो कि वर्तमान मे तीन लाख से अधिक धनराशि के कार्ड धारक को ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ता है। अब ये सुविधा पांच लाख का कर दी गयी है।

No comments: