Feb 8, 2025

अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हुई नोकझोंक,वर्षों से रह रहे थे कब्जेदार

 

 


तहसील रोड पर घोड़ी वाले बाबा का अवैध अतिक्रमण ध्वस्त


प्रशासन और अवैध कब्जेदारों के बीच हुई जमकर नोकझोंक


करनैलगंज /गोण्डा - तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज के तहसील रोड पर अवैध तरीके से बने मकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अतिक्रमणकरियों व नगर पालिका प्रशासन के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। वहीं तहसील रोड पर वर्षों से दुकान कर रहे ई रिक्शा के विक्रेता ने 

नगर पालिका प्रशासन पर कानून की धज्जियां उड़ाने का गंभीर आरोप लगाया है। 

बताते चलें कि कर्नलगंज तहसील रोड पर वर्षों से हुए अतिक्रमण पर शनिवार को नगर पालिका प्रशासन का बुलडोजर चला, जिसे देखकर‌ अतिक्रमणकरियों में हड़कंप मच गया । इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहा।


नगर पालिका प्रशासन दोपहर मे दो बुलडोजर लेकर भारी पुलिस फोर्स के साथ जब तहसील रोड पर पहुंचा, तो उसे देखकर अतिक्रमणकरियों में हड़कंप मच गया। कुछ अतिक्रमणकारियों ने स्वतः अपने-अपने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तहसील रोड पर स्थित पिछले कई सालों से विवादों के घेरे में रहे घोड़ी वाले बाबा का मकान भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। तहसील रोड पर वर्षों से दुकान कर रहे ई रिक्शा के विक्रेता लइक अहमद ने कहा कि कोर्ट में मामला चल रहा था और स्टे ऑर्डर भी है। उसके बावजूद भी आज शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारी उन्हें कोतवाली ले गये। जिसके बाद जबरिया उनकी दुकान को गिरा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जबरिया दुकान गिराने में उसका लाखों का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह कोर्ट जाएंगे। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर दुकान में रखे सामानों को भी अपने साथ ट्राली मे लादकर ले जाने का आरोप लगाया है।


 दो महिला अधिकारियों के कमान संभाले की होती रही चर्चा 


आम जनमानस में दिन भर यह चर्चा होती रही कि तहसील रोड पर कई वर्षों से कब्जेदार रह रहे थे, जिन्हें हटाने के लिए कई बार प्रशासन ने कोशिश की लेकिन इस बार दो महिला अधिकारियों ने कमान संभाली और अवैध कब्जा हटवा दिया। इस दौरान इस मौके पर नवागत अधिशासी अधिकारी और नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा के साथ चौकी इंचार्ज सोमेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पाण्डेय, हल्का लेखपाल रमेश चंद्र तथा नगर पालिका, राजस्व और पुलिस टीम जुटी रही।

No comments: