फ़तेहगढ़। उत्तर प्रदेश के फ़तेहगढ़ में तैनात PPS अफसर जय सिंह परिहार CO ट्रैफिक फ़तेहगढ़ का हृदय गति रुक जाने से अकस्मात निधन हो गया है। वर्ष 1996 में उपनिरीक्षक पद पर भर्ती एवं वर्तमान में जनपद फतेहगढ़ में तैनात पुलिस उपाधीक्षक स्व0 जय सिंह परिहार के दुःखद निधन पर उ0प्र0 पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। दिवंगत पुलिस उपाधीक्षक को सद्गति व उनके परिजनों/प्रियजनों के संबल हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए यूपी पुलिस ने अपने अधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा है कि वर्ष 1996 में उपनिरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे एवं वर्तमान में जनपद फतेहगढ़ में तैनात थे।
No comments:
Post a Comment