lt="" border="0" data-original-height="1224" data-original-width="1280" src="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg6s3_ijwWjue3s0Wcamx2mnL0mWPqOrxZ64j-ESPy7IFXo3SwXlIIpgASJtqAVkMNJ4qrcpq1DzHz5SuB6xtK-Rmbz9XYH6IhJUx0QdACrc4JoDuJXRb-dONfNp75734WIcNibWGquQp3PNap2k4GKn00k9YJiUqe0I7ByXMOcQAa2kIFJDFfZRtrpGbPc/s1600/1002778448.jpg"/>
गोण्डा - रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वजीरगंज स्थित पार्वती आरगा पक्षी विहार पहुंचे, मुख्यमंत्री ने सबसे से पहले विश्व वेटलैंड्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वनस्पतियों, वन्य प्राणियों और स्थानीय पक्षियों के संरक्षण के साथ-साथ भोजन, औषधि और आजीविका के संसाधन उपलब्ध करवाने में वेटलैंड्स की बड़ी भूमिका होती है।
विश्व वेटलैंड्स दिवस-2025 के उपलक्ष्य में आज जनपद गोण्डा के पार्वती अरगा पक्षी विहार में 'हम सभी के भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों का संरक्षण' विषयक कार्यक्रम का सीएम योगी ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित अरगा ब्रांड के उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा आद्रभूमि के संरक्षण को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
!
Feb 2, 2025
पार्वती आरगा पक्षी विहार पहुंचकर क्या बोले सीएम योगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment