Feb 17, 2025

परीक्षा पर चर्चा : चित्रों और सूत्रों से विज्ञान विषय में हासिल करे अच्छे अंक

 परीक्षा पर चर्चा : चित्रों और सूत्रों से विज्ञान विषय में हासिल करे अच्छे अंक

- रटने के बजाय लिखकर करें याद

फखरपुर, बहराइच। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में अच्छे अंक पाने को लेकर विद्यार्थियों में तनाव देखा जा सकता है। तैयारी के लिए समय भी कम बचा है। विज्ञान विषय में परास्नातक सहायक अध्यापक रवींद्र कुमार मिश्र ने सुझाव दिया है कि विज्ञान विषय में अच्छे अंक हासिल करने के लिए सिद्धांतो के साथ चित्रों और रासायनिक सूत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। चित्रों को बनाने और सूत्रों को लिखने की प्रैक्टिस अच्छे से कर लेना चाहिए। सिद्धांतो और सूत्रों को रटने के बजाय लिखकर याद करे। नामांकित चित्रों के माध्यम से प्रकरण की व्याख्या आसानी से किया जा सकता है। रसायनशास्त्र में रासायनिक सूत्रों को आवश्यकतानुसार जरूर लिख दे।   कम से कम 5 साल के प्रश्न पत्रों को तथा प्रैक्टिस पेपर को हल कर लेना चाहिए। उत्तर लिखने के दौरान लिखावट के सफाई पर भी ध्यान दे। ऐसे में उत्तर को व्यवस्थित ढंग से लिखकर अच्छे अंक हासिल किया जा सकता है।

No comments: