Feb 19, 2025

प्रधान संघ ने सौंपा मांग पत्र, प्रधानों की समस्याओं को किया मुखर



गोण्डा - प्रधान संघ गोण्डा के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रधानों का प्रतिनिधित्व मण्डल उपायुक्त श्रम रोजगार गोण्डा को मनरेगा में पक्के कार्यों की स्वीकृति के लिए एक मांग पत्र सौंपा है।

संघ अध्यक्ष उमापति  त्रिपाठी ने बताया मनरेगा में 60:40 अनुपात में पक्के कार्यों की स्वीकृति जनपद के सभी ग्राम पंचायतों को दिया जाए , जिससे जनपद में आबादी के दृष्टिकोण से छोटी पंचायतों में भी विकास कार्य सुचारू रूप से कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों के ग्राम निधि का पैसा सिर्फ मानदेय में ही खर्च हो जाता है,जिससे पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होता है।इस मौके पर पवन कुमार सिंह , अमितेश सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, अवधेश उपाध्याय, विवेक मिश्रा सहित प्रधान उपस्थित रहे।



No comments: