करनैलगंज/ गोण्डा - रविवार को थाना को0 कर्नलगंज के उ0नि0 रमेश कुमार मय हमराह फोर्स के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु क्षेत्र में रवाना थे कि प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी के मुकदमें के वांछित अभियुक्त-01. रिंकू पुत्र गरीबे को कांशीपुर बंधे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी उक्त गिरफ्तार अभियुक्त अपने साथी अभियुक्त मनोज यादव के साथ मिलकर ग्राम बसेरिया के एक घर में चोरी की थी। अभियुक्त मनोज यादव को गांव के लोगो द्वारा पकड़कर थाने में चोरी के माल के साथ सुपुर्द किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. मनोज यादव पुत्र रामचन्दर यादव नि0 चन्द्रभान पुर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
02. रिंकू पुत्र गरीबे नि0 ग्राम पाल्हापुर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 03 अदद भगोना, 01, बाल्टी, 03 थाली, 01 अदद गैस सिलेण्डर।
02. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-33/25, धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0स0-34/2025, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 रमेश कुमार।
02. का0 राहुल कुमार।
03. का0 सत्येन्द्र कुमार।
No comments:
Post a Comment