Feb 5, 2025

हर्ष फायरिंग में महिला को लगी गोली, मची भगदड़


 लखनऊ - मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के विकासपुरी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में महिला को गोली लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह के दौरान हुई जमकर हर्ष फायरिंग हुई जिसमें महिला के सिर में गोली लगने के बाद भगदड़ मच गई। घायल महिला को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस अब फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।

No comments: