Feb 7, 2025

कर्नलगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार

करनैलगंज/गोण्डा - तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया,जिसे पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दुर्घटना स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज - लखनऊ हाइवे स्थित सरयू क्रासिंग के निकट उस वक्त हुई जब एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसी बीच मार्ग पर निकल रहे प्रदेश सरकार के समाज कल्याण,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की नजर सड़क पर दर्द से कराह रहे बाइक सवार व्यक्ति पर पड़ी, मानव संवेदना से परिपूर्ण पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति जनपद बहराइच का रहने वाला बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक उसका नाम पता की जानकारी नहीं मिल सकी। मित्र पुलिस की भूमिका में दिखे पुलिस कर्मियों के इस नेक कार्य की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। फिलहाल सराहनीय कार्य करने वाले इन पुलिस कर्मियों ने अपना नाम नहीं बताया।

No comments: