गोण्डा। शुक्रवार की दोपहर शहीद पथ लखनऊ में हुए एक सड़क हादसे में परसपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र 17 वर्षीय अभिषेक सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार से जा रही क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे अभिषेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त साहिल खान गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतौनी का निवासी था और सेंट थॉमस स्कूल, लखनऊ में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। अभिषेक के पिता विकास सिंह एयरपोर्ट अथॉरिटी में कार्यरत हैं,जबकि उसके चाचा विनेश सिंह एसबीआई बैंक बलरामपुर में मैनेजर हैं। अभिषेक के दादा, कमला सरन सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। शुक्रवार की शाम को अभिषेक का शव लखनऊ से उसके पैतृक गांव छतौनी लाया गया, जहां शनिवार को उसका अंतिम संस्कार पैतृक स्थान छतौनी गांव के बाग में किया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। अभिषेक के परिवार में दो बहनें अंजली (20 वर्ष) और गुंजन (9 वर्ष) हैं।
No comments:
Post a Comment