Feb 11, 2025

शादी का झांसा देकर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल



लखनऊ - अमरोहा में शादी का झांसा देकर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति अरेस्ट कर लिया गया। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल  किया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई जिसे संज्ञान में लेकर एसपी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए तब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments: