शहर में फूड प्वाइजनिंग से चालीस बीमार,मचा हाहाकार ,कैटर्स पर आरोप
गोण्डा - शहर में फूड प्वाइजनिंग का कहर देखने को मिला है। जहां लगभग 40 लोगों इसके शिकार होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि खराब खाना खाने से काफी लोग की तबियत बिगड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक
नगर कोतवाली के पटेल नगर निवासी अशोक जायसवाल के यहां इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन था, जहां बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग की घटना हुई है।इससे बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों की तबियत बिगड़ गई। अस्पतालों में भर्ती होने के बाद लोगों की तबियत में सुधार हुआ है। वहीं आयोजनकर्ता ने कैटर्स पर खराब व बासी खाना खिलाने का आरोप लगाया है। लोगों ने कैटर्स का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। खाद्य सुरक्षा विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो मामले की जांच कराई जा रही है।
No comments:
Post a Comment