गोण्डा - बीते 10 फरवरी को समय करीब सुबह 10ः00 बजे थाना को० नगर क्षेत्रांतर्गत तिवारीपुरवा में दो दुकानदारों में चिकेन की गंदगी फेकने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मो० आमीन पुत्र कल्लू (चिकन शॉप) व सुल्तान पुत्र मोहम्मद आमीन ने मो० यासीन उर्फ यार मोहम्मद पुत्र मंसूर तथा इनके बेटे दानिश को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल गोण्डा ले जाया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा मो० यासीन को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुॅचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा डाॅग स्क्वायड व फाॅरेसिंक टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा घटना स्थल से आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। मृतक के पुत्र दानिश की लिखित तहरीर पर थाना को० नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर प्र०नि० को० नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में आज दिनांक 13.02.2025 को थाना को० नगर पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने के 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. मो० आमीन उर्फ मुन्ना, 02. सुल्तान पुत्र मो० आमीन उर्फ मुन्ना को रेलवे स्टेशन गोण्डा से सतई पुरवा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को० नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. मो० आमीन उर्फ मुन्ना पुत्र कल्लू खान उर्फ कलूट नि० तिवारी पुरवा बहराइच रोड थाना को० नगर जनपद गोण्डा।
02. सुल्तान पुत्र मो० आमीन उर्फ मुन्ना नि० तिवारी पुरवा बहराइच रोड थाना को० नगर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं०-105/25, धारा 103(1),109 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को० नगर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्र०नि० संतोष कुमार मिश्रा थाना को० नगर।
02. उ०नि० रजनीश द्विवेदी।
03. हे०का० मुबारक हुसैन।
04. का० दीपक कुमार।
05. का० विमल सिंह।
06. का० विजय सिंह।
No comments:
Post a Comment