पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त बालकराम पुत्र स्व0 साहब प्रसाद नि0 ग्राम इन्द्रपाल पुरवा थाना परसपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 19.02.2025 की रात्रि थाना परसपुर के उ0नि0 अरविन्द कुमार मय हमराह फोर्स के साथ रात्रि गश्त हेतु क्षेत्र में रवाना थे कि सूचना के आधार पर घासीपुरवा फूलगीर कुट्टी मोड़ के पास से अभियुक्त बालकराम पुत्र स्व0 साहब प्रसाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. बालकराम पुत्र स्व0 साहब प्रसाद नि0 ग्राम इन्द्रपाल पुरवा थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0-63/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अरविन्द कुमार।
02. हे0का0 रविप्रकाश यादव।
03. का0 लालबहादुर यादव
No comments:
Post a Comment