पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में खरगूपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्कर छैलू उर्फ कमरूद्दीन नि0 ग्राम लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को कठौवा पुल नहर पटरी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 07.02.2025 को थाना खरगूपुर के उ0नि0 अभय नरायण यादव मय हमराह के साथ शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि सूचना पर कठौवा पुल नहर पटरी के पास से अभियुक्त छैलू उर्फ कमरूद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. छैलू उर्फ कमरूद्दीन नि0 ग्राम लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-24/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 02 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अभयनरायण यादव।
02. हे0का0 राकेश कुमार मौर्य।
No comments:
Post a Comment