पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-49/25 धारा 80(2),85 बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों-01. सीताराम पासवान उर्फ अजय पुत्र गोहली, 02. गोलही पासवान पुत्र स्व0 धनई निवासीगण ग्राम फतेहपुर गोगिया पसियनपुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को हड़ियागाड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 08.02.2025 को वाददी बांके लाल पुत्र गल्लर नि0 बेगवां मौजा पथार थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी लड़की की शादी 10 माह पूर्व ग्राम फत्तेपुर मौजा गोगिया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा के रहने वाले सीताराम पुत्र गोलई के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति व उसके परिजनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था तथा कल दिनांक 07.02.2025 को मेरी बेटी को उसके पति व परिजनों द्वारा जान से मार दिया गया है। वादी की तहरीर पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्तों-01. सीताराम पासवान उर्फ अजय, 02. गोलई पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सीताराम पासवान उर्फ अजय पुत्र गोहली नि0 ग्राम फतेहपुर गोगिया पसियनपुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. गोलही पासवान पुत्र स्व0 धनई नि0 ग्राम फतेहपुर गोगिया पसियनपुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-49/24 धारा 80(2),85 बीएन0एस व 3/4 डीपी एक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अजय कुमार सिंह।
02. का0 जागेश्वर गौड़।
03. का0 संजय कुमार।
No comments:
Post a Comment