पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-43/25, धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तगण-01. संजय कुमार कोरी पुत्र अभय नारायण नि0 हरदयालपुरवा मौजा खोरहंसा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा, 02. विशाल पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय नि0 शीतल पुरवा मौजा खोरहंसा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को रामनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 8,000/- रू0, एटीएम, पैन कार्ड व चेक बुक व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल, 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 04.02.2025 को वादी विवेक कुमार गुप्ता द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी कपड़े की दुकान से एक बैग चोरी कर लिया गया है। जिसमें मेरे 8,000 रू0, चेकबुक, पैनकार्ड व एटीएम है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 05.02.2025 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की मदद से प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तों-01.संजय कुमार कोरी, 02. विशाल पाण्डेय को रामनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 8,000/- रू0, एटीएम, पैन कार्ड, चेक बुक व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. संजय कुमार कोरी पुत्र अभय नारायण नि0 हरदयालपुरवा मौजा खोरहंसा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. विशाल पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय नि0 शीतल पुरवा मौजा खोरहंसा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 8,000/- रू0
02. 01 अदद एटीएम कार्ड।
03. 01 अदद पैन कार्ड।
04. 01 चेक बुक।
05. 02 अदद मोबाइल फोन।
06. परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-43/25, धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 पवन कुमार गिरि।
02. उ0नि0 सन्तशरण यादव।
03. हे0का0 रविप्रकाश यादव।
04. हे0का0 अभिमन्यु गुप्ता।
05. का0 रामदास राठौर।
No comments:
Post a Comment