पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-85/25, धारा 308(5),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. वैभव मिश्रा पुत्र एस0पी0 मिश्रा, 02. गौरव मिश्रा पुत्र एस0पी0 मिश्रा निवासीगण राजा मोहल्ला थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 05.02.2025 को ओरियण्टल इश्योरेंस कम्पनी के शाखा प्रबन्धक आशीष कुमार द्विवेदी द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी वैभव मिश्रा, गौरव मिश्रा द्वारा आपराधिक धमकी देते हुए उनसे 15,000 रू0 की जबरन वसूली की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें थाना को0 नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपी अभियुक्तों- 01. वैभव मिश्रा, 02. गौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. वैभव मिश्रा पुत्र एस0पी0 मिश्रा नि0 राजा मोहल्ला थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. गौरव मिश्रा पुत्र एस0पी0 मिश्रा नि0 राजा मोहल्ला थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-85/25, धारा 308(5),352,351(3) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 डिग्री प्रसाद गौतम।
02. का0 पंकज यादव।
03. का0 दिवस हलदार
No comments:
Post a Comment