Feb 3, 2025

थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र संजय सिंह नि0 ग्राम लखईया थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 312 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 03.02.2025 को चौकी प्रभारी तिवारी बाजार उ0नि0 आलोक कुमार राय मय हमराह फोर्स के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु क्षेत्र में रवाना थे कि सूचना पर वनवरिया मोड के पास से अभियुक्त अर्जन सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 312 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अर्जुन सिंह पुत्र संजय सिंह नि0 ग्राम लखईया थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 312 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0-81/2025, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 आलोक कुमार राय।
02. हे0का0 मेहताब खां।
03. हे0का0 सुरेश सिंह।
04. का0 योगेन्द्र मौर्य।

No comments: