Feb 2, 2025

अवैध मादक पदार्थ के साथ सोनू अरेस्ट


पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में को0 नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ कलाम खान पुत्र कादिर खान नि0 पिपरहवा राप्ती सोनारी गांव थाना भगवानपुर जनपद बाके (नेपाल) को रेलवे स्टेशन रोड से रानीजोत जाने वाले रोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। 
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 02.02.2025 को चौकी प्रभारी बड़गांव उ0नि0 विपुल कुमार पाण्डेय मय हमराह फोर्स के साथ शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि सूचना पर रेलवे स्टेशन रोड से रानीजोत जाने वाले रोड के पास से अभियुक्त सोनू उर्फ कलाम खान पुत्र कादिर खान नि0 पिपरहवा राप्ती सोनारी गांव थाना भगवानपुर जनपद बाके (नेपाल) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वह नेपाल राष्ट्र से गांजा लाकर भारत में बेचता है। पूर्व में अभियुक्त को एनसीबी लखनऊ की टीम द्वारा जनपद श्रावस्ती से 07 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सोनू उर्फ कलाम खान पुत्र कादिर खान नि0 पिपरहवा राप्ती सोनारी गांव थाना भगवानपुर जनपद बाके (नेपाल)।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-77/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 विपुल कुमार पाण्डेय।
02. उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह।
03. हे0का0 अजय पाण्डेय।
04. हे0का0 सतवंत शर्मा।
05. का0 अमित यादव।

No comments: