Breaking





Oct 1, 2024

कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को भगा ले जाने का आरोपी अमन सिंह गिरफ्तार

 




 

गोण्डा बीते 03 दिसंबर 2022 को थाना को0 नगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी थी कि उनकी लड़की सूरज होटल के निकट कोचिंग पढने हेतु गयी थी। जो अभी तक वापस नही लौटी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 01.10.2024 को थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त अमन सिंह को रोडबेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचना/पीड़िता के बयान के उपरान्त धारा 366,376(2)ढ भादवि व 5एल/5जे(2)/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अमन सिंह पुत्र रामकुमार सिंह नि0 शिवपुर थाना गौर जनपद बस्ती।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-884/22, धारा 363,366,376(2)ढ भादवि व 5एल/5जे(2)/6 पाक्सो एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. प्र0नि0 मनोज कुमार पाठक थाना को0 नगर।

02. का0 अवधेश यादव।

03. का0 संदीप भारती।


No comments: