Breaking





Oct 13, 2024

*मुख्यमंत्री योगी की मां तबियत बिगड़ी , योगी सभी कार्यक्रम स्थगित कर पहुंचे ऋषिकेश एम्स*।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  मां सावित्री देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें तत्काल देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मां से मिलने गोरखपुर से सीधे मुख्यमंत्री योगी अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल के बाहर खड़ी  सुरक्षा व्वस्था है। किसी को अंदर जाने  की अनुमति नहीं है।

श्री योगी आदित्यनाथ की मां श्रीमती सावित्री देवी 
 उम्र 85 के आसपास है। उन्हें मंगलवार शाम को भर्ती कराया गया था।  योगी की बहन अभी मां के साथ मौजूद हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनको उम्र संबंधी समस्याएं हैं। वर्तमान में तबीयत मामूली सुधार हुआ है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर  लगातार नजर रखे हैं।


( फोटो दो वर्ष पूर्व की है जब योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने पैतृक आवास गये थे)

No comments: