Breaking






Oct 1, 2024

कॉलेज से लड़की को भगा ले जाने के आरोपी सुधीर गिरफ्तार





उमरीबेगमगंज गोण्डा–बीते 28 सितंबर को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की स्कूल पढने हेतु गयी थी जो अभी तक वापस नही लौटी है। वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 01.10.2024 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आरोपी अभियुक्त सुधीर पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सुधीर पाठक पुत्र परागदत्त पाठक नि0 ग्राम गदापुरवा मौजा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-272/24, धारा 137(2),87 बीएनएस थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 सुनील कुमार यादव।

02. का0 सुरेश यादव।

03. म0का0 प्रिया गुप्ता।



No comments: