Breaking





Oct 14, 2024

*बहराइच में अघोषित कर्फ्यु के हालात, इंटरनेट बंद, भीड़ ने पांच किमी लंबी शव यात्रा निकाली*।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान उपद्रव की वजह से हालात अनियंत्रित हो गए हैं। हजारों की उग्र ने अस्पताल में आग लगा दी। कई शोरूम-दुकानों को फूंक दिया। आक्रोशित भीड़ को देखकर पुलिस पीछे हट गई। इससे पहले, आक्रोशित लोगों ने 5 किमी. लंबी शव यात्रा निकाली। आसपास के जिलों से और रैपिड एक्शन फोर्स बुलाई गई है।

रविवार को हरदी थाना क्षेत्र  में दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के दौरान डीजे बजाने को लेकर मुस्लिम समुदाय से विवाद हो गया था। इस दौरान हिंसा भड़क गई। पथराव-आगजनी के साथ बीस राउंड से अधिक फायरिंग हुई। इसमें बाइस वर्षीया नवयुवक राम गोपाल मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी

पोस्टमॉर्टम के बाद सुबह शव घर पहुंचा तो 5-6 हजार की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने शव को लेकर करीब 5 किमी तक यात्रा निकाली।

No comments: