Breaking





Oct 3, 2024

सोशल मिडिया पर "हीरोबाजी" पड़ी भारी, पुलिस ने तमंचा बरामद कर जेल रवाना किया

*प्रेस नोट*
*दिनांक** 03.10.2024*

*थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त दिव्यांश पासवान पुत्र स्व० विजय कुमार नि० ग्राम परसिया डीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 02.10.2024 को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से एक लडके का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने का प्रकरण संज्ञान में आया था। आज दिनांक 03.10.2024 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा वायरल प्रकरण की जांच की गयी तथा अभियुक्त दिव्यांश पासवान से वायरल फोटो के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त दिव्यांश पासवान द्वारा उक्त फोटो स्नैपचैट के माध्यम से वायरल होने हेतु बताया गया। वजीरगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त दिव्यांश पासवान की निशानदेही से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. दिव्यांश पासवान पुत्र स्व० विजय कुमार नि० ग्राम परसिया डीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु०अ०स०-379/2024, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ०नि० कैलाशनाथ।
02. हे०का० पंकज सिंह।
03. हे०का० रावत यादव।
04. का० नागेन्द्र यादव।

*मीडिया सेल, गोण्डा।*

No comments: