Breaking





Oct 11, 2024

महानवमी पर पाडाल में लगे शेरावाली के जयकारें पूजा समिति पदाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

 महानवमी पर पाडाल में लगे शेरावाली के जयकारें

पूजा समिति पदाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

फखरपुर, बहराइच। बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के कोठवल कला में नवरात्रि के मौके पर देवी प्रतिमा की स्थापना की गई। बीते प्रथम दिन से ही भक्तों द्वारा पूजा-पाठ व आराधना का दौर जारी है। पुरोहित पं.अमरनाथ आचार्य द्वारा पांडाल में पूजन-अर्चन कराया जा रहा है। पूजा समिति के पदाधिकारी भक्तिभाव से दुर्गा मां की सेवा में लगे हुए है। नवमी के मौके पर थाना फखरपुर के उप निरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा व आरक्षी शशिकांत गुप्ता द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर अंग वस्त्र व चंदन की माला भेंट की गई। कलाकारों द्वारा राधा रानी सहित अन्य झांकियां प्रस्तुत की गई। कलाकार बृजेश पुष्कर द्वारा उपस्थित भक्तों का अपनी आवाज से मन मोहा गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी सूर्यभान सिंह, संरक्षक चन्द्र प्रकाश सिंह, अध्यक्ष अंकुर सिंह, राहुल सिंह, विश्वनाथ सिंह, रवि शंकर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, दुर्गविजय सिंह, शुभम सिंह, श्रवण गौड़, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, शिवेंद्र सिंह , रामबचन सोनी,अरुण कुमार सिंह अनूप सिंह,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments: