Breaking





Oct 9, 2024

67 व्यक्तियों के बैंक खातों में भेजी गई रू. 67.964 लाख की सहायता राशि

 67 व्यक्तियों के बैंक खातों में भेजी गई रू. 67.964 लाख की सहायता राशि

बहराइच । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 47 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 67 लाख 96 हज़ार 400 की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में 08 अक्टूबर 2024 को हस्तान्तरित की गई है। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत अन्य आपदा के तहत 06 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 21 लाख 05 हज़ार 400, तहसील महसी अन्तर्गत 20 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 21 लाख 10 हज़ार 500, तहसील पयागपुर अन्तर्गत 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 12 हज़ार, तहसील नानपारा अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 04 लाख 42 हज़ार 500, तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 04 लाख 75 हज़ार तथा तहसील सदर अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में रू. 04 लाख इस प्रकार 37 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक/गृह अनुदान/पशु सहायता के रूप में रू. 67 लाख 33 हज़ार 400 की धनराशि प्रेषित की गई है।इसी प्रकार जिले की विभिन्न तहसील अन्तर्गत अग्निकाण्ड से प्रभावित 10 व्यक्तियों के बैंक खातों  में रू. 63 हज़ार की धनराशि 08 अक्टूबर 2024 को हस्तान्तरित की गई है। तहसील महसी अन्तर्गत 07 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 42 हज़ार, तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत 02 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 13 हज़ार तथा नानपारा अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में रू. 08 हज़ार इस प्रकार 47 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 67 लाख 96 हज़ार 400 की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में प्रेषित की गई है। 

                

No comments: