Breaking





Oct 13, 2024

डेढ़ लाख का इनामी बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष और सिपाही घायल , 50 से अधिक मुकदमा था।

बुलंदशहर में डेढ़ लाख का  इनाम घोषित कुख्यात अपराधी राजेश पुलिस से मुठभेड़ में  मारे जाने की खबर है। शनिवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस दल को देखते ही बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इसमें थानाध्यक्ष और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपने बचाव में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। इसमें बदमाश को गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर पड़ा  सूत्रों के अनुसार अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी भागने में सफल रहा । उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर अहार थाना क्षेत्र में हुआ है। राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 50 गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज हैं।

No comments: