Breaking





Oct 10, 2024

16 वर्षों से लगातार कर रहे निर्धन कन्याओं की शादी

 16 वर्षों से लगातार  कर रहे निर्धन कन्याओं की शादी

कैसरगंज(बहराइच) भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संचित सिंह ने कैसरगंज के ग्राम  रेवलियां  में नवरात्रि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी एक कन्या का विवाह धूमधाम से आयोजन कर सम्पन्न कराया गया। राधा संग अरुण नैयर का पूरे रीति रिवाज से विवाह हुआ। इस विवाह मे  सैकड़ों लोग शामिल हुए। बारात भभुआ गोण्डा जिले से दिन में  दो बजे रेवलिया पहुंची जिसका स्वागत उग्रसेन सिंह, निशांत मौर्या प्रधान कटका, गुडडू मौर्या, बंशी लाल साहू, ध्रुव सिंह, बुधराम बी डी सी ने किया। वर बधू को आर्शीवाद देने पहुंचे पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह धनश्याम सिंह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंचराज वर्मा महामंत्री अनिल वर्मा सहित सभी पदाधिकारी ने सहयोग कर विवाह सम्पन्न कराया संचित सिंह ने बताया हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आने वाले अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए को धन्यवाद देते है।

16 कन्याओं का अब तक कर चुके हैं कन्यादान 

इस संबंध में संचित सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया की एक बार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह बहराइच आए हुए थे, तब हम हमने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया था। इस पर उन्होंने कहा था यह किसी लड़की की शादी में इसका पायल और अन्य सामान बनवा कर दे देना। उन्हीं की प्रेरणा से तब से लेकर आज तक नवरात्रि में हमेशा एक कन्या की शादी पूरे दान दहेज के साथ करवाता हूं।

No comments: