Breaking





Oct 3, 2024

चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में 02 अक्टूबर से आयोजित होगी ग्राम चौपाल

 चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में 02 अक्टूबर से आयोजित होगी ग्राम चौपाल 

बहराइच। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सुखेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के चकबन्दी आयुक्त भानुचन्द्र गोस्वामी एवं जिलाधिकारी मोनिका रानी के आदेश पर चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में ग्राम वासियों की चकबन्दी सम्बन्धी समस्याओं की सुनवाई एवं निस्तारण हेतु माह अक्टूबर में निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। श्री सिंह ने बताया कि मुख्य राजस्व अधिकारी/उपसंचालक चकबन्दी देवेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल में एस.ओ.सी. सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।ग्राम चौपाल आयोजन हेतु निर्धारित रोस्टर के अनुसार 04 अक्टूबर को तहसील पयागपुर के ग्राम गांगूदेवर, 07 को उधरना ठकुराईन, 14 को लख्खारामपुर, 16 को मानिकपुर कलां, 23 को राजापुर गिरन्ट में 24 अक्टूबर 2024, तहसील महसी के ग्राम मैकूपुरवा में 09 व बभनौटी उर्फ शहर गोलागंज में 21 अक्टूबर, तहसील कैसरगंज के मंझारा तौकली में 10 अक्टूबर व मीरपुर कोनिया में 28 अक्टूबर तथा तहसील नानपारा के ग्राम बेलामकन में 18 अक्टूबर 2024 को ग्राम चौपाल आयोजित होगी।  

                 

No comments: