Breaking





Sep 21, 2024

प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष की माता का निधन, शोक की लहर

 


करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज शिक्षाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कचनापुर (पंचम पुरवा) निवासी व प्राथमिक शिक्षक संघ करनैलगंज प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह उर्फ बब्बू सिंह की माता सुभावती का आसामायिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके गांव स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया। परिजनों के मुताबिक स्व. सुभावत्ती का स्वास्थ्य लम्बे समय से खराब चल रहा था। उनका इलाज लखनऊ से चल रहा था। इसी दौरान अचानक तबियत बिगड़ने के बाद शुक्रवार रात्रि में उनका निधन हो गया। अध्यापक तेज बहादुर सिंह की माता के असामयिक निधन से शिक्षको सहित पूरे क्षेत्र शोक व्याप्त है।

No comments: