Breaking







Sep 30, 2024

नाबालिक बालिका साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार




करनैलगंज /गोण्डा - बीते 28.09.2024 को थाना कौडिया क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना कौडिया में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री शाम को शौच के लिए गयी थी कि विपक्षी कुरबान द्वारा बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड किया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कौडिया में सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आज दिनांक 30.09.2024 को थाना कौडिया पुलिस द्वारा दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त कुरबान पुत्र खान मोहम्मद सांवट निवासी ग्राम सांवटपुरवा मौजा कल्याणपुर थाना कौडिया जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 


No comments: