Breaking





Sep 24, 2024

और जब छात्रा प्रिंयका बनी एक दिन की थानेदार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना रामगांव में की गई अनोखी पहल

 और जब छात्रा प्रिंयका बनी एक दिन की थानेदार

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना रामगांव में की गई अनोखी पहल


बहराइच। महिला सशक्तीकरण को बढ़ाने, बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने व महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्रा को एक दिन का थानेदार बनाया गया। जिले के थाना रामगांव में अनोखी पहल कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में एक सार्थक पहल की गई। थानाध्यक्ष रामगांव आलोक सिंह ने बताया कि पुष्पा देवी आदर्श विद्यालय रामगांव की छात्रा प्रिंयका सिंह को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर छात्रा प्रियंका द्वारा जरूरी निर्णय लिए गए व शिकायत पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता विकसित करने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह पहल की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष आलोक सिंह सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी व विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।

No comments: