Breaking





Sep 27, 2024

नाबालिक बालिका को फुसलाकर भगा ले जाने वाला मो. शमीम गिरफ्तार, कर्नलगंज क्षेत्र का मामला

करनैलगंज/गोण्डा- बीते 17.09.2024 को क्षेत्र की एक महिला द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना को0कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त मो0शहीम पुत्र मो0 वसीम नि0 चौधरी मोहल्ला थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को थाना कर्नलंगज पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.09.2024 को जरवल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

No comments: