Breaking








Sep 16, 2024

कोचिंग सेंटर से लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी मुन्ना गिरफ्तार




 

गोण्डा बीते माह को थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की कोचिंग सेन्टर पढने गयी थी जो वापस घर नही लौटी है। वादी की तहरीर पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ०नि० उत्कर्ष कुमार पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त मुन्ना सिंह पुत्र अशोक सिंह नि0ग्राम तुक्कीपुर थाना महाराजगंज जनपद सिवान, बिहार को नगवा मोड़ थाना नवाबगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मुन्ना सिंह पुत्र अशोक सिंह नि0ग्राम तुक्कीपुर थाना महाराजगंज जनपद सिवान, बिहार। 

पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं०-294/24, धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ०नि० उत्कर्ष कुमार पाण्डेय

02. का० अभिषेक यादव।

03. म0का0 प्रान्शी यादव



No comments: