Breaking





Sep 27, 2024

करनैलगंज: लड़की को भगा ले जाने का आरोपी अकबर अली गिरफ्तार, पंजीकृत हुआ मुकदमा

 



करनैलगंज/गोण्डा–बीते 18 सितंबर को थाना को0कर्नलगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना को0कर्नलंगज में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना को0कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अकबर अली पुत्र गोगई उर्फ सैय्यद अली निवासी ग्राम खरथरी बाबापुरवा थाना को0कर्नलगंज, जनपद गोण्डा को थाना कर्नलंगज पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.09.2024 को कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अकबर अली पुत्र गोगई उर्फ सैय्यद अली निवासी ग्राम खरथरी बाबापुरवा थाना को0कर्नलगंज, जनपद गोण्डा ।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-419/24, धारा 87 बीएनएस थाना को0कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 नागेश्वर नाथ पटेल

02. हे0का0 अनिल कुमार

03. म0का0 सोनम देवी

 


No comments: