Breaking








Sep 17, 2024

कर्नलगंज : शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया,किया दुष्कर्म , दे रहा धमकी

 


करनैलगंज /गोण्डा– बीते माह को थाना कर्नलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की द्वारा जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के समझ प्रस्तुत होकर लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी जुबेर उर्फ एजाज द्वारा उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है तथा शादी के लिए कहने पर गाली-गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 17.09.2024 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त जुबेर उर्फ एजाज को बरगदी मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. जुबेर उर्फ एजाज पुत्र सिराज नि0 कटरा शहबाजपुर थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-370/24, धारा 376(2)एन,323,506 भादवि थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. अति0 प्र0नि0 अरविन्द कुमार।

02. आ0 हिमांशु प्रजापति।


No comments: