Breaking





Sep 23, 2024

कर्नलगंज: पुलिस गैर इरादतन हत्या के आरोपी अनिल तिवारी व सुशील तिवारी गिरफ्तार



करनैलगंज/गोण्डा– वादी गल्लर पुत्र ठाकुर निवासी ग्राम खजुरिया थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 01.07.2024 को थाना कर्नलगंज पर सूचना दिया गया की उसका लड़का सुबह अपना जानवर चराने गया था। विपक्षी अपने खेत में कटीला तार लगाकर उसमें बिजली लगाये थे, लड़का अपना जानवर हाकने गया की करंट के चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गयी। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-328/24, धारा 105, 351(2) बीएनएस बनाम अनिल उर्फ अन्नू तिवारी आदि 04 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 23.09.2024 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त -01. अनिल उर्फ अन्नू तिवारी, व 02. सुशील तिवारी को उनके फार्म हाउस (घर के पास) से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. अनिल उर्फ अन्नू तिवारी निवासी ग्राम मुन्नूपुरवा खजुरिया थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा।

02. सुशील तिवारी पुत्र जगदम्बा तिवारी निवासी ग्राम मुन्नूपुरवा खजुरिया थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-328/24, धारा 105, 351(2) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा ।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 बब्बन सिंह

02. हो0गा0 गंगेश प्रसाद पाण्डेय



No comments: