Breaking








Sep 2, 2024

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोपी अमित गिरफ्तार




गोण्डा–रविवार को थाना खोडारे क्षेत्र के रहने वाले एक महिला द्वारा थाना खोडारे में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी द्वारा उनकी नबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना खोडारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवचेना के दौरान दोषी पाए गए नामजद आरोपी अभियुक्त अमित पुत्र महेन्द्र निवासी हलुआ रानीपुर थाना गौर जनपद बस्ती को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.09.2024 को अगयाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोडारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अमित पुत्र महेन्द्र निवासी हलुआ रानीपुर थाना गौर जनपद बस्ती।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-188/24, धारा 137(2), 87, 351(2) बीएनएस थाना खोडारे जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 प्रेमचन्द सिंह

02. का0 प्रकाश यादव

03. का0 जनार्दन सिंह

No comments: