Breaking





Sep 18, 2024

सोलर पैनल, बैट्री, इनवर्टर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार




 

गोण्डा–बीते 04 सितंबर को वादी ओमप्रकाश पुत्र रामानन्द ग्राम गंगापासी पुरवा मौजा त्रिभुवन नगर ग्रण्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 01.09.2024 की रात्रि अज्ञात चोरो द्वारा मेरे गोदाम का ताला काटकर सोलर पैनल, बैट्री, इनवर्टर चावल की बोरी आदि उठा ले गए है। वादी की तहरीर पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवचेना के दौरान थाना धानेपुर पुलिस द्वारा प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों-01. सूरज, 02. कुलदीप को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें आज दिनांक 18.09.2024 को वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त प्रदीप कुमार को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा इमलिहवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. प्रदीप कुमार पुत्र नागेश्वर प्रसाद वर्मा नि0 ग्राम छोटकई डीह मौजा त्रिभुवन नगर ग्रण्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0- 246/2024, धारा 331(4), 305, 317(2) बी0एन0एस0 थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 रूदल प्रसाद दूबे 

02. हे0का0 बागीश दूबे

03. हे0का0 राम मिलन चौहान 



No comments: