Breaking








Sep 1, 2024

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का एडीएम ने किया निरीक्षण

 




 

गोण्डा - रविवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने तहसील तरबगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम ढेमवा घाट, दत्तनगर सहित कई अन्य गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव में जाकर ग्रामीणों से बाढ़ के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित बाढ़ चौकियों एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी करते हुए ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव हेतु हर संभव सभी प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर समय बाढ़ से निपटने के लिए आपके साथ तैयार है, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत सामग्री, तथा गांवों में दवा छिड़काव सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित सभी अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बराबर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत एवं बचाव के अस्थाई कैंप/ बाढ़ चौकियों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 

इसके साथ ही जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने सख्त निर्देश दिये हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सभी संबंधित अधिकारीगण बराबर निरीक्षण करते रहें, ताकि बाढ़ से किसी भी गांवों अथवा किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाये। इस पर विशेष ध्यान दिया जाय।

वहीं आपको बता दें कि जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से तहसील करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम बहुवन मदार मांझा में कृषि भूमि कटान से प्रभावित हुए अब तक 40 किसानों को राहत धनराशि दे दिया गया है, तथा शेष 54 किसानों को राहत धनराशि देने की प्रकिया अन्तिम पायदान पर है। सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बराबर निरीक्षण किया जा रहा है तथा इस समय नदी और बन्धे की दुरी लगभग 130 मीटर है स्थिति अभी सामान्य है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मुस्तैद हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार तरबगंज रंजन कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग तथा संबंधित क्षेत्रों के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments: